Responsive Navbar with Active State

About Us

मिल्लत चेरीटेबल ट्रस्ट — फलाह, बेहबूद और तालीम की राह में एक नेक पहल

Who We Are

Millat Charitable Trust is a trust based in Kota, Rajasthan, formed to support education, healthcare and social welfare for people across Kota Division (Kota, Bundi, Baran and Jhalawar). The trust is run by a voluntary executive body, and its objects and rules are set out in the trust deed published on this website. Its work depends on charity and donations.

The trust's first healthcare unit is the MCT Clinic and Diagnostic Centre in Vigyan Nagar, Kota, which opened in 2022. The centre offers outpatient consultations with visiting doctors and a range of laboratory and diagnostic tests at affordable rates. The next goal is a larger Millat Charitable Hospital for the region.

If you are thinking of supporting the trust, our guide to the 80G donation tax deduction explains how tax deductions for donations work in India and which documents to ask for. Patients preparing for a test can read how to prepare for a fasting blood test.

Before supporting any charity, including ours, you can follow our guide on how to check if an NGO is genuine. The trust's executive body works voluntarily; if you would like to give your own time, read how to volunteer for an NGO safely and then write to us through the contact page.

Updated: 21 October 2026

एमसीटी क्लिनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर के बारे में

एमसीटी क्लिनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर की स्थापना एक स्पष्ट उद्देश्य के साथ की गई थी — सस्ती, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएँ कोटा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों तक पहुँचाना। मिल्लत चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से, यह केंद्र आधुनिक चिकित्सीय तकनीक और मरीजों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण का संगम है।

हमारी सुविधा में पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और उन्नत लैबोरेटरी टेस्टिंग सहित विस्तृत डायग्नोस्टिक सेवाएँ उपलब्ध हैं। डायग्नोस्टिक्स के साथ-साथ हम बाह्य रोगी परामर्श, निवारक स्वास्थ्य जांच और विशेष सेवाएँ भी प्रदान करते हैं जो समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं को पूरा करती हैं।

अनुभवी डॉक्टरों, कुशल तकनीशियनों और समर्पित स्टाफ की टीम के साथ हम सटीक रिपोर्ट, समय पर उपचार और व्यक्तिगत देखभाल सुनिश्चित करते हैं। हमारा ध्यान समय पर रोग पहचान और प्रभावी प्रबंधन दोनों पर केंद्रित है।

एमसीटी क्लिनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर समुदाय के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रहा है, और क्षेत्र के परिवारों के लिए एक भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र बनने का लक्ष्य रखता है।

हमारी यात्रा

2022 में मिल्लत चैरिटेबल ट्रस्ट की दृष्टि के तहत स्थापित, एमसीटी क्लिनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर की शुरुआत कोटा डिवीजन में विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाओं और डायग्नोस्टिक सुविधाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए की गई। कम समय में ही, केंद्र ने अपनी गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट्स, मरीज-हितैषी दृष्टिकोण और किफायती उपचार योजनाओं से विश्वास जीता है।

आज हमें गर्व है कि हम हर साल हजारों मरीजों की सेवा करते हैं, बीमारियों की समय पर पहचान, निवारक देखभाल और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देते हैं। हमारी यात्रा ईमानदारी, सेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार से प्रेरित है।

हमारा मिशन

सस्ती, सटीक और सुलभ डायग्नोस्टिक और क्लिनिकल सेवाएँ प्रदान करना, साथ ही हर मरीज के साथ करुणा, सम्मान और विश्वास बनाए रखना।

हमारा विज़न

कोटा डिवीजन में सबसे भरोसेमंद स्वास्थ्य और डायग्नोस्टिक सेंटर बनना, ताकि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ हर व्यक्ति और परिवार तक पहुँच सकें।

हमारी प्रमुख सेवाएँ

डायग्नोस्टिक्स और पैथोलॉजी

रक्त परीक्षण, पैथोलॉजी, इमेजिंग और रेडियोलॉजी की व्यापक सुविधाएँ, अत्याधुनिक उपकरणों के साथ सटीक परिणाम सुनिश्चित करते हुए।

विशेषज्ञ परामर्श

चिकित्सा, शिशु रोग, स्त्री रोग और अन्य क्षेत्रों के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा संपूर्ण बाह्य रोगी देखभाल।

निवारक स्वास्थ्य

नियमित स्वास्थ्य जांच पैकेज, जागरूकता अभियान और समय पर रोग पहचान पहलें, सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए।

सामुदायिक प्रभाव

अपनी स्थापना से लेकर अब तक, एमसीटी क्लिनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर ने 5,000 से अधिक मरीजों की डायग्नोस्टिक जाँच की है, 1,000+ लोगों को स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से सेवाएँ प्रदान की हैं और असंख्य परिवारों को सस्ती परामर्श और निवारक सेवाएँ दी हैं। हमारा संकल्प है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच से कोई भी वंचित न रह जाए।

मिल्लत चेरीटेबल ट्रस्ट के बारे में

अस्सलामो अलेयकुम व रहमतुल्लाही व बराकातुहु, अल्हम्दुलिल्लाह, यह बताते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है कि कोटा डिवीजन (कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़) के मुस्लिम समाज की फलाह-बहबूद और इंसानी खिदमात (सोशल वेल्फेयर) के कामों के लिए "मिल्लत चेरीटेबल ट्रस्ट" की तशकील की गई है।

हमारा उद्देश्य है समाज के हर तबके तक शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण की सेवाएं पहुँचना। ट्रस्ट के ज़रिए हमने विभिन्न परियोजनाओं को अंजाम दिया है जैसे कि गरीब बच्चों के लिए स्कूल और हॉस्टल की सुविधाएं, महिला सशक्तिकरण प्रोग्राम और स्वास्थ्य शिविर।

इस ट्रस्ट का मकसद खास तौर से तालिमी बेदारी के लिए स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, हॉस्टल वगैरह क़ायम करना है। हालात को देखते हुए एक अस्पताल की भी सख्त ज़रूरत महसूस की गई जो मौजूदा वक्त की सबसे अहम आवाज़ है।

ट्रस्ट में 123 ट्रस्टीज शामिल हैं और एक मुखलिस, ग़ैर-सियासी लोगों की टीम बनाई गई है। टीम नियमित प्रशिक्षण, कार्यशालाओं और समुदाय के साथ साझेदारी के माध्यम से हमेशा अपडेट रहती है। ट्रस्ट बाक़ायदा रजिस्टर्ड है और बैंक अकाउंट वगैरह की सारी कारवाई मुकम्मल कर ली गई है।

हम लगातार नयी योजनाओं को लागू कर रहे हैं, जैसे कि स्वास्थ्य कैंप, छात्रवृत्ति कार्यक्रम, महिलाओं के लिए प्रशिक्षण और गरीब परिवारों के लिए आर्थिक सहायता। हमारा उद्देश्य है समाज में स्थायी और सकारात्मक बदलाव लाना।

अल्लाह तआला हमें और आपको इंसानियत की खिदमत करने की तौफीक अता फरमाए। आमीन।

हमारा इतिहास

मिल्लत चेरीटेबल ट्रस्ट की शुरुआत 2010 में हुई थी। तब से हम कोटा और आसपास के इलाकों में गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के कार्यों में सक्रिय हैं। हमारे स्वास्थ्य शिविरों ने हजारों लोगों को लाभ पहुंचाया, छात्रवृत्ति योजनाओं ने 500+ छात्रों को शिक्षा का अवसर दिया और सामाजिक कल्याण प्रोजेक्ट्स ने सैकड़ों परिवारों की मदद की।

हमारी यात्रा में हमेशा यही प्रयास रहा कि समाज के हर तबके तक हमारी मदद पहुँच सके। हमें गर्व है कि आज ट्रस्ट की पहचान न केवल कोटा में बल्कि आसपास के जिलों में भी विश्वास और सेवा के प्रतीक के रूप में है।

हमारा मिशन

इंसानियत की भलाई, तालीम का फरोग और हेल्थकेयर की सहूलियत हर शख्स तक पहुँचाना। खासकर गरीब और जरूरतमंद तबके तक।

हमारा विज़न

एक ऐसा समाज जहाँ हर शख्स को तालीम और इलाज की बराबर सहूलियत मिले और हर कोई इज्ज़त के साथ जिंदगी गुज़ार सके।

हमारी मुख्य पहल

स्वास्थ्य सेवाएं

गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच, दवाइयाँ और नियमित मेडिकल कैंप। हमारे अस्पताल परियोजनाओं का उद्देश्य हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचना है।

शिक्षा की सुविधा

स्कूल, कॉलेज और हॉस्टल की सुविधा ताकि हर बच्चा शिक्षा प्राप्त कर सके। छात्रवृत्ति और मेंटरिंग प्रोग्राम के जरिए छात्रों को आगे बढ़ने में मदद मिलती है।

सामाजिक कल्याण

जरूरतमंद परिवारों के लिए खाद्य और आर्थिक सहायता कार्यक्रम। महिलाओं और बुज़ुर्गों के लिए प्रशिक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान भी शामिल हैं।

समुदाय पर प्रभाव

मिल्लत चेरीटेबल ट्रस्ट ने अब तक 10,000+ जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की हैं, 500+ छात्राओं और छात्रों को शिक्षा का अवसर दिया है और सैकड़ों परिवारों को आर्थिक मदद पहुंचाई है। हमारा लक्ष्य लगातार समाज के हर तबके तक मदद पहुँचाना है।

समुदाय की राय

हमारे काम से जुड़े लोगों के अनुभव और प्रतिक्रियाएं हमारे मिशन की ताकत हैं।

"मिल्लत ट्रस्ट की मदद से हमारे बच्चे को स्कूल में दाखिला मिला और उनकी पढ़ाई सही दिशा में बढ़ी। शिक्षक और कर्मचारी हमेशा सहयोगी रहे।"

— फैसल खान, कोटा

"हमारे परिवार को ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य जांच और दवाओं में काफी मदद मिली। उनकी टीम ने हर सवाल का धैर्यपूर्वक जवाब दिया।"

— शबनम खातून, बारां

"सामाजिक कल्याण के कार्यक्रमों ने हमारे गांव के गरीब परिवारों की ज़िंदगी में बदलाव लाया। ट्रस्ट की पहल काबिले तारीफ़ है।"

— अनीस सैफी, झालावाड़